Search

 
 
 

धनबाद : टेंपो की चपेट में आकर राहगीर घायल, पैदल ही जा रहा था घर

 

 स्थिति नाजुक, परिजनों ने कांके जेनरल हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर रांची में भर्ती कराया

Katras: अंगार पथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कतरी नदी टेंपो स्टैंड के समीप शनिवार की रात करीब 10.30 बजे टेंपो की चपेट में आकर राहगीर घायल हो गया. 45 वर्षीय घायल व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ जीतू है. वह नेशनल अंगार पथरा शिव मंदिर रोड रेलवे कॉलोनी का रहनेवाला है. उसके पिता का नाम राज बल्लभ मिश्रा है. गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को  इलाज के लिए रांची ले जाया गया है. बताया जाता है कि टेंपो धनबाद की ओर से कतरास आ रहा था, जबकि कतरास ट्रेकर स्टैंड से अपने घर रेलवे कॉलोनी पैदल जा रहे थे. इसी बीच  वह टेंपो की चपेट में आ गया.  घटना के बाद लोग जुटे व उन्हें उठाकर धनबाद भेजा,  जहां अस्पताल में जगह खाली नहीं था. उसके बाद परिजनों ने उन्हें काके जेनरल हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, रांची में एडमिट कराया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना को अंजाम देने वाले टेम्पो का पता नहीं पाया है. घायल व्यक्ति कतरास ट्रेकर स्टैंड में एजेंट का काम करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही