धनबाद : निचितपुर में दुर्घटना के बाद निमियाघाट स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
Gomoh: धनबाद रेल मंडल के निचितपुर रेलवे स्टेशन समीप 29 मई सोमवार लगभग 11:30 बजे ओवरहेड तार करंट की चपेट में आने से मजदूरों की जल कर मौत हो जाने के बाद यात्रियों ने निमियाघाट स्टेशन पर हंगामा किया. इस घटना के बाद धनबाद रेल मंडल में हडकंप मचा हुआ है. इस रूट की सभी ट्रेनों को जहां तहां रोक देने से यात्री परेशान हैं. पदाधिकारी भारी सुरक्षा बलों साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. गया- धनबाद-आसनसोल सवारी गाड़ी निमियाघाट स्टेशन पर डेढ घंटे तक रुकी रही, जिससे परेशान यात्रियों ने स्टेशन केबिन पर चढ़कर हंगामा किया. सूचना धनबाद कंट्रोल रूम को दी गई. हंगामा के बाद ट्रेन खुली और 12 बजे गोमो स्टेशन पहुंची. लगभग 1:50 बजे धनबाद-आसनसोल के लिए खुली. अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस गोमो स्टेशन पर लगभग 2 घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्री काफी परेशान हुए. बडी संख्या में यात्री सड़क मार्ग से धनबाद, फुसरो, बोकारो आदि जगहों के लिए रवाना होने पर मजबूर हुए. घटना के लगभग दो घंटे बाद ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ हो सका. [wpse_comments_template]
Leave a Comment