Search

धनबाद: दुमका-रांची इंटर सिटी व हटिया बर्दवान ट्रेन रद्द  होने से यात्री परेशान

7  ट्रेनों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन, सभी चल रही विलंब से

Gomoh: आद्रा  रेल मंडल के बोकारो स्टील सिटी  स्टेशन  और तलगडिया के बीच  केबिन के समीप रेलवे ट्रैक पर  इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम  को  लेकर  28 जुलाई तक बोकारो स्टील सिटी स्टेशन और मुरी जंक्शनके बीच ट्रेनों का परिचालन बंद है.  बोकारो स्टील सिटी  स्टेशन रूट से चलने वाली 7  ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. लगभग सभी ट्रेनें  बिलंब से  चल रही  हैं. मिली जानकारी के अनुसार इंटरलॉकिंग के काम के चलते दिन में चलने वाली सभी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, हालांकि रात में चलने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही हैं. दुमका रांची इंटर सिटी एक्सप्रेस और हटिया बर्दवान  पैसेंजर ट्रेन को 28 जुलाई शुक्रवार  तक रद्द किया गया है. शनिवार से इन ट्रेनों का  परिचालन निर्धारित समय पर शुरू होगा. दुमका-राची इंटर सिटी और हटिया बर्दवान ई एम यू  पैसेंजर ट्रेन इस रूट की महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक है.  रद्द होने से बोकारो, झालदा, मुरी  सिल्ली रांची जाने वाले यात्री परेशान हैं. सूचना के अभाव में लोग स्टेशन पहुंचते  हैं और ट्रेन नहीं चलने की खबर मिलते ही परेशान हो कर वापस हो रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//