Search

धनबाद : पतंजलि योग समिति ने निकाली जागृति यात्रा

21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Dhanbad : धनबाद में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. इसी क्रम में 18 जून को पतंजलि योग समिति की ओर से योग दिवस जागृति यात्रा निकाली गई. जागृति यात्रा रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर एलसी रोड, सिटी सेंटर, बेकारबांध, पूजा टॉकिज, डीआरएम चौक, कोर्ट मोड़ होते हुए वापस रणधीर वर्मा चौक पहुंची. समिति के जिला संयोजक मंजीत सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा. इस विशेष अवसर पर जिले के तमाम सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में योग शिविर का आयोजन होगागा. इन शिविरों का संचालन पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक की देखरेख में होगा. शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ही यह जागृति यात्रा निकाली गई. योग जागृति यात्रा में जागृति यात्रा में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, समरेंद्र पासवान, प्रभाकर कुमार, मनोज सिंह, अरविंद कुमार, शैलेंद्र, विपिन, वासुदेव प्रसाद, डबलू सिंह, रवींद्र प्रधान, मालती देवी, प्रीति सिन्हा, दीपक पासवान, बिट्टू पांडेय, प्रभात अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, बादल भट्टाचार्य, सुरेश सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rath-yatra-will-start-from-5-places-in-the-city-preparations-in-full-swing/">धनबाद

: शहर में 5 जगहों से निकलेगी रथयात्रा, तैयारी जोरों पर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp