Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पाठशाला संस्था ने होनहार बच्चों का कराया नामांकन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पाठशाला संस्था गरीब बच्चों के लिए मसीहा बन खड़ा हुआ है. प्रतिभा किसी भी कारण से कुंठित नहीं होनी चाहिए, ऐसा मानने वाले पाठशाला के संस्थापक देव कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 60,000 रुपये की मदद से 3 बच्चों ओम आदित्य सिंह, कबीर कुमार और श्रुति कुमारी का दाखिला सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में कराया गया है. इस महत्वपूर्ण कार्य में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुनील सिंह के साथ ओडिशा में पदस्थापित फॉरेस्ट रेंजर, लंदन में कार्यरत भारतीय मूल के हर्ष मेहता और मुंबई में कार्यरत ऋतुराज दास का भी सहयोग रहा है. बता दें कि ओम आदित्य के पिता कोयला मजदूरी से जुड़े हैं, जबकि कबीर और श्रुति के पिता बुक बाइंडिंग कर अपना गुजारा करते हैं. देव कुमार वर्मा ने बताया कि सभी बच्चे पाठशाला के पूर्ववर्ती छात्र हैं और पढ़ाई में अच्छा कर रहे हैं. ऐसे प्रतिभावान बच्चों को आमजनों के सहयोग से अच्छी शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध हैं. कहा कि बच्चों को नए विद्यालय में शिक्षण ग्रहण कराना बहुत ही अच्छा लग रहा है. उन्होंने पाठशाला एजुकेशनल ट्रस्ट की टीम को धन्यवाद दिया है. वर्मा ने 51000 का चेक प्रधानाचार्य को सौंपा, जो पूरे वर्ष की फीस है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/electricity-was-missing-for-5-out-of-12-hours-in-dhanbad-minor-improvement/">धनबाद

: 12 में से 5 घंटे गायब रही बिजली, मामूली सुधार [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही