Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जालान अस्पताल में मरीज की मौत, प्रबंधन ने थमाया ड़ेढ लाख का बिल

Dhanbad : शहर के जालान अस्पताल में गुरुवार 4 मई को मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को भांपते हुए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात केंदुआडीह निवासी मोहम्मद इजराइल मियां को हार्ट अटैक हुआ. परिजनों ने उसे तत्काल जालान अस्पताल में भर्ती कराया. मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने परिजनों को ऑपरेशन करने की सलाह दी. परंतु इलाज के क्रम में देर रात मरीज की मौत हो गई. इसके बाद हॉस्पिटल ने परिजनों को डेढ़ लाख रुपये का बिल भी थमा दिया. मरीज की मौत और इलाज का बिल देखते ही परिजन भड़क गए और बवाल शुरू कर दिया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसके बाद अस्पताल के कर्मियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को यह तीसरी बार अटैक हुआ था. तीसरे अटैक में मरीज का बचना मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि जिस समय मरीज को हॉस्पिटल लाया गया, उस समय उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी. तत्काल ऑपरेशन के सिवा कोई विकल्प भी नहीं था. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने बिल में संशोधन करते हुए साठ हज़ार का बिल लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही