Search

 
 
 

धनबाद : एशियन जालान में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) एशियन जालान अस्पताल में 3 जनवरी मंगलवार की सुबह एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन शव को अपने कब्जे में रख पैसे की मांग कर रहा है. हालांकि सदर पुलिस पहुंची व आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि टुंडी थाना अंतर्गत कदैया निवासी ट्रक ड्राइवर जसीम अंसारी लिवर की बीमारी से पीड़ित था. कुछ दिन पहले इलाज के लिए उसे जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने इलाज का खर्च 55 हजार रुपये बताया. हालांकि देर रात ऑपरेशन के दौरान मरीज जसीम अंसारी की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजन को एक लाख चार हज़ार रुपये का भुगतान करने कहा. अचानक इलाज की राशि बढ़ने से परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. परिजनों का कहना है कि उनके मरीज का रक्तचाप कम था.  उसी समय चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी कर दी, जो जानलेवा साबित हुई. सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए नहीं. समाजसेवी हीरालाल महतो ने कहा कि इस तरह के मामले जालान अस्पताल के लिए आम हैं. उन्होंने कहा कि अस्पताल गरीबों का खून चूसने का काम करता है. इलाज के नाम पर शून्य है. इस मामले में जालान अस्पताल प्रबंधन मीडिया से बातचीत करने से बचता रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-burnt-effigy-of-bccl-agent-in-protest-against-suspension/">धनबाद

: निलंबन के विरोध में मजदूरों ने बीसीसीएल एजेंट का पुतला फूंका   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही