Search

 
 
 

धनबाद : SNMMCH की लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा मरीज, ऑपरेटर गया था डीजल लाने

 
Dhanbad : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में गुरुवार की दोपहर एक मरीज और उसके परिजन लिफ्ट में करीब 45 मिनट तक फंसे रहे. कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि झरिया के जीनागोड़ा माड़ी गोदाम के पास रहने वाले अशोक साव ने अपने छोटे भाई अनूप को इलाज के लिए 14 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया था. भाई को किडनी में शिकायत है. डॉक्टर ने उसे डायलिसिस के लिए लिखा था. गुरुवार को वह डायलिसिस के लिए मरीज को लेकर नीचे मेल मेडिकल वार्ड से निकलकर ऊपरी तल्ले पर जाने के लिए लिफ्ट में गए. लिफ्ट का गेट बंद होते ही बिजली चली गई और वे अंदर ही फंस गये. इसके बाद वे दोनों घबराकर शोर मचाने लगे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. करीब 45 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने करीबी को दी. इसके बाद घटना की जानकारी अधीक्षक डॉ ज्योति रंजन को दी गई. अधीक्षक ने आनन-फानन में अपने स्टाफ को भेजकर दोनों को लिफ्ट से बहार निकलवाया. इसके बाद उसे डायलिसस वार्ड में ले जाया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ. ज्योति रंजन प्रसाद ने कहा कि बिजली कट होने के कारण यह परेशानी हुई है. बिजली नहीं रहने पर जेनरेटर की व्यवस्था है. एक स्टाफ भी नियुक्त है, लेकिन स्टाफ जेनरेटर का डीजल लाने चला गया था. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/police-headquarters-transferred-541-constables/">रांची:

541 सिपाहियों का पुलिस मुख्यालय ने किया तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही