Search

धनबाद : इमरजेंसी विभाग में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर नदारद

Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में 7 जून को एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही उजागर हुई. सीने में दर्द की शिकायत लेकर गोविंदपुर के मरीज को लेकर परिजन इमरजेंसी में डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते रहे. लेकिन सीनियर डॉक्टर नदारद मिले. जबकि जूनियर डॉक्टर व नर्स मूकदर्शक बने रहे. मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी, तो परिजन जान बचाने के लिए खुद उसके सीने पर पंप करने लगे. कुछ देर बाद मरीज को थोड़ी राहत मिली. फिर, जूनियर डॉक्टरों ने मरीज का ईसीजी कराने के बाद उसे निजी हस्पताल में रेफर कर दिया. गोविंदपुर के बगसुमा निवासी परिजन सुरेश महतो ने बताया कि सुबह 11 बजे अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी. आनन-फानन में उन्हें एसएनएमएमसीएच लाया गया. लेकिन मरीज को सही इलाज नहीं मिला. डॉकटरों की लापरवाही से उनके पिता की जान जा सकती थी. उन्होंने बताया कि यदि जानते की अस्पताल की स्थिति ऐसी है, तो दूसरी जगह इलाज कराए होते. इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन के लोग कुछ भी कहने से बचते रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-terror-of-prince-gang-speaking-headlong-businessmen-in-panic/">धनबाद

: सिर चढ़कर बोल रहा प्रिंस गैंग का आतंक, दहशत में व्यवसायी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//