Search

 
 
 

धनबाद: सदर अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट से मरीजों को नहीं हो रहा फायदा

 

उद्घाटन के चौथे दिन ही खुली सिस्टम की पोल, प्रबंधन रो रहा कर्मियों की कमी का रोना

Dhanbad : कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट के उदघाटन के चौथे दिन ही सिस्टम की पोल खुल गयी. क्योंकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड स्टोरेज यूनिट का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है. मरीज के परिजन ब्लड यूनिट का चक्कर लगा रहे हैं. इधर अस्पताल के कर्मचारी मैन पवार की कमी बता कर परिजनों को टाल रहे हैं. मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में शुरू ब्लड स्टोरेज यूनिट कुछ ही दिन बाद बंद हो गया था. 5 वर्ष विगत बाद 5 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का उदघाटन किया. खयाल था कि अस्पताल में खून की कमी के कारण मरीजों को दूसरी जगह नहीं जाना पड़े. परंतु उद्घाटन के चौथे दिन  ही मरीजों की शिकायत से सिस्टम फेल होने का एहसास भी हो रहा है. घंटों मुशक्कत करने के बाद कर्मचारी ने मरीज परिजन को ब्लड उपलब्ध कराया. नाम नहीं छापने की शर्त पर मरीज के परिजन ने बताया कि सरकार ने मरीजों के इलाज के लिए उपकरण तो लगवा दिये हैं. लेकिन ऑपरेट करने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों की बहाली नहीं की है. सारे उपकरण हाथी के दांत साबित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट से ब्लड नहीं मिलने का कारण कर्मचारियों की कमी बताया जा रहा है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद ने भी कहा कि अस्पताल में मैन पावर की घोर कमी है. इस कारण मरीजों के इलाज में कई बाधाएं सामने आ रही हैं. मैन पावर की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही