Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में मरीजों को अब बेड नहीं मिल रहा है. अस्पताल 560 बेड का है, परंतु धनबाद के अलावा कई अन्य जिलों से भी सैकड़ों मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं. देवघर, गिरीडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा सहित अन्य कई जिलों के मरीज आते हैं, मगर परिजन खुद वार्ड में बेड की व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं. बेड की कमी के कारण कई गंभीर मरीज अस्पताल परिसर में जगह-जगह स्ट्रेचर पर पड़े हैं. राजगंज से इरफान अंसारी को सांप ने काट लिया था. 26 जून की रात 11 बजे से 27 जून 11 बजे तक बेड नहीं मिला. दूसरा मामला मुगमा से एमडी सलीम 26 जून की रात 9:30 बजे अस्पताल आए. लेकिन उन्हें भी 11 बजे तक बेड नहीं मिला था. [caption id="attachment_341997" align="aligncenter" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/marij-mm-300x169.jpeg"
alt="" width="300" height="169" /> बेड के लिए परेशान मरीज के परिजन[/caption] कतरास निवासी रामचंद्र चौरसिया भी गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे. परंतु उन्हें भी इमरजेंसी में आईसीयू में बेड नहीं मिला. स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. उनके परिजनों ने बताया कि मरीज को 2 बजे एमरजेंसी में लाया गया. सांस लेने में तकलीफ हो रही है. फेफड़ा खराब हो गया है. बावजूद ऑक्सीजन सपोर्ट बेड नहीं मिल सका. शरीर के चमड़े से खून भी निकल रहा है. आज सुबह10 बजे आनन फानन में उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या में इन दिनों बढ़ोतरी हो रही है. इस कारण अस्पताल में बेड कम पड़ रहे हैं. अधीक्षक भी अपने स्तर से बेड की संख्या बढ़ाने में असमर्थ हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-geologist-of-gujarat-arrived-to-check-the-possibilities-of-earthquake-in-sindri/">धनबाद
: सिंदरी में भूकंप की संभावनाएं जांचने पहुंचे गुजरात के भूगर्भ शास्त्री [wpse_comments_template]

Leave a Comment