Search

 
 
 

धनबाद:  मानसून की बारिश के साथ सरकारी अस्पतालों में बढ़े मरीज

 
Dhanbad : मानसून के प्रवेश के बाद मौसम में बदलाव तथा बारिश के बाद इन दिनों एसएनएमएमसीएच सहित सदर अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. एसएनएमएमसीएच में सर्दी, खांसी व बुखार के लगभग 190 मरीज पहुंच रहे हैं, वहीं सदर अस्पताल मैं यह आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है. मौसम में बदलाव की चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग तथा बच्चे आ रहे हैं. इस समय अस्पताल में सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर, सर्दी व जुकाम के आ रहे हैं. अस्पताल के डॉक्टर भी मौसम में परिवर्तन को कारण मान रहे हैं. बुधवार को एसएनएमएमसीएच के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची काटने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही, जिनमें बुजुर्ग और बच्चों की तादाद सबसे ज्यादा थी. विगत 3 दिनों से मौसम लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की भारी भीड़ लगी हुई है, जो अपनी बारी बड़ी का इंतजार कर रहे हैं. मेडिसिन विभाग के डॉ यूके ओझा ने बताया कि बदलते मौसम और बारिश के कारण सर्दी, खांसी और वायरल फीवर जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. साथ ही मरीजों को बारिश से फैलने वाली गंदगी से बचने तथा शुद्ध खाना और शुद्ध पानी पीने की भी सलाह दी जा रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही