Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच ) में इन दिनों बोतल बंद पानी का कारोबार चरम पर है. पानी कारोबारियों का सक्रिय गिरोह अस्पताल में आम जनता के लिए लगी नलों की अधिकतर टोटियां गर्मी आने से पहले ही गायब कर देता है या तोड़ देता है. हालत यह है कि अस्पताल में 2000 से अधिक मरीज व परिजन बोतल बंद पानी पर निर्भर हो गए है. इधर दुकानदार व पानी कारोबारी गर्मी के तीन महीने में लगभग एक करोड़ से अधिक का कारोबार कर लेते हैं, जबकि मरीज व उनके परिजन एक माह में पानी पर 36 लाख रुपये, जबकि गर्मी के तीन माह में 1 करोड़ से अधिक खर्च करने पर विवश हैं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/water-bottle-300x225.jpeg"
alt="" width="300" height="225" /> पानी की बंद बोतल[/caption] 550 बेड वाला अस्पताल मरीजों व परिजनों से खचाखच भरा रहता है. एक मरीज के पीछे करीब 2 परिजन यानी कि 500 मरीजों के साथ 1000 परिजन. हिसाब मिलाएं तो 1500 लोग मौजूद रहते हैं. इसके अलावा ओपीडी और इमरजेंसी को मिला कर प्रतिदिन लगभग 500 लोगों आना जाना होता है. इस हिसाब से प्रतिदिन 2000 लोग अस्पताल में होते हैं. एक बोतल पानी की कीमत 15 से 20 रुपये है, जबकि प्रति व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 3 से 4 लीटर पानी खर्च होता है, जिसकी कीमत होती है 60 रुपये. मतलब 2000 लोग प्रतिदिन पानी के 6000 (लीटर) बोतल खरीदते हैं यानी प्रतिदिन 1,20,000. हिसाब मिलाएं तो महीने में 36,00000 रुपये का पानी. कुल मिलाकर देखा जाए तो मात्र तीन महीने में कुल 10,800,000 रुपये का कारोबार होता है.
गर्मी के तीन माह कारोबारियों की चांदी
[caption id="attachment_621311" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="225" /> पानी की बंद बोतल[/caption] 550 बेड वाला अस्पताल मरीजों व परिजनों से खचाखच भरा रहता है. एक मरीज के पीछे करीब 2 परिजन यानी कि 500 मरीजों के साथ 1000 परिजन. हिसाब मिलाएं तो 1500 लोग मौजूद रहते हैं. इसके अलावा ओपीडी और इमरजेंसी को मिला कर प्रतिदिन लगभग 500 लोगों आना जाना होता है. इस हिसाब से प्रतिदिन 2000 लोग अस्पताल में होते हैं. एक बोतल पानी की कीमत 15 से 20 रुपये है, जबकि प्रति व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 3 से 4 लीटर पानी खर्च होता है, जिसकी कीमत होती है 60 रुपये. मतलब 2000 लोग प्रतिदिन पानी के 6000 (लीटर) बोतल खरीदते हैं यानी प्रतिदिन 1,20,000. हिसाब मिलाएं तो महीने में 36,00000 रुपये का पानी. कुल मिलाकर देखा जाए तो मात्र तीन महीने में कुल 10,800,000 रुपये का कारोबार होता है.
Leave a Comment