Search

 
 
 

धनबाद : अस्पताल में मरीजों को कतार से मुक्ति, आभा पोर्टल से कराएं रजिस्ट्रेशन

 

सदर अस्पताल में आभा कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू

Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल में बुधवार से मरीजों का आभा कार्ड बनाने की शुरुआत हुई. इस सुविधा से अब अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों को लंबी लाइन से मुक्ति के अलावा कई और फायदे भी होंगे. आभा कार्ड को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लॉन्च किया गया है. आभा कार्ड का पूरा नाम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता है. सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि आभा कार्ड बनाने की परिक्रिया पहले से ही चल रही है. प्रथम चरण में कर्मचारियों का आभा कार्ड बनाया गया और अब आम लोगों का बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आभा आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट या हेल्थ आईडी कार्ड एबीएचए कार्ड का प्रबंधन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत किया जाता है. यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की डिजिटल स्वास्थ्य सेवा पहल है. इस मिशन के तहत इस स्वास्थ्य कार्ड के साथ जिले के लोगों को कई लाभ मिलेंगे.

आभा हेल्थ कार्ड के फायदे

उन्होंने कहा कि आभा हेल्थ कार्ड के जरिए व्यक्ति डिजिटल रूप में अपने स्वास्थ्य का पूरा विवरण प्राप्त कर सकता है. वहीं, डॉक्टर भी आपके स्वास्थ्य के बारे में बेहतर तरीके से अवगत हो सकेंगे. आभा स्वास्थ्य कार्ड में 14 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या (आभा आईडी) है. इस डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी है, जो इलाज की हिस्ट्री से लेकर चिकित्सा डेटा तक त्वरित और आसानी से पहुंच संभव बनाती है. उन्होंने कहा कि इस कार्ड को बनाने के लिए व्यक्ति के पास एंड्राइड मोबाइल होना जरूरी है, जिस पर एप डाउनलोड करना होगा. 4 स्टेप की परिक्रिया के बाद आभा कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए अस्पताल के काउंटर पर क्यूआर कोड का पोस्टर भी लगा दिया गया है.बुधवार को 20 लोगों का आभा कार्ड बनाया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-celebrate-ram-navami-and-eid-by-following-the-election-code-of-conduct-dc//">धनबाद

: चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए मनाएं रामनवमी व ईद- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही