Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में मरीजों को नहीं झेलनी होगी बेड की किल्लत

 

इमरजेंसी समेत मेडिसिन व सर्जरी इनडोर को कैथ लैब में किया जाएगा शिफ्ट

Dhanbad: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) जल्दी ही बेड की किल्लत दूर हो जाएगी. जिला प्रशासन ने   कवायद तेज कर दी है. लंबे समय से इमरजेंसी, सर्जरी व मेडिसिन विभाग के इनडोर में बेड की किल्लत बनी हुई है. कई बार बेड के इंतजार में स्ट्रेचर पर ही मरीज घंटों पड़े रहते हैं. उपायुक्त वरूण रंजन ने अस्पताल प्रबंधन को खाली पड़े कैथ लैब को चालू करने का निर्देश दिया है. कैथलैब बिल्डिंग को चालू करते हुए इमरजेंसी के साथ मेडिसिन व सर्जरी विभाग के इनडोर को भी उसमें शिफ्ट किया जाएगा, जिससे बेड की संख्या बढेगी. उपायुक्त ने प्रबंधन को जल्द ही निर्णय लेने के लिए कहा है. कैथलैब चालू करने के लिए भवन प्रमंडल को भी निर्देश दिया गया है. बताते चलें कि 29 सितंबर 2022 को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने एसएनएमएमसीएच का दौरा किया था. तब उन्होंने भी अस्पताल के कुछ विभागों को कैथलैब में शिफ्ट करने का निर्देश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन को दिया था.

अधिक से अधिक बेड का होगा इस्तेमाल

एसएनएमएमसीएच में क्षमता से अधिक बेड उपलब्ध हैं. सिर्फ इसे व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है. मरीजों को समय पर बेड मिले, इसके लिए संख्या बढाई जाएगी. उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को प्रतिदिन बेड की उपलब्धता की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है, जिससे पता चल सके कि किन-किन विभागों में कितने बेड खाली हैं और कितने पर मरीज भर्ती हैं. अधिक संख्या में मरीज रहने पर दूसरे विभाग में भी उन्हें शिफ्ट किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही