Search

 
 
 

धनबाद : होम आइसोलेशन वाले मरीजों को नहीं मिल रही टेलीमेडिसिन सेवा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में संक्रमित होकर होम आइसोलेशन पर रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. न ही डॉक्टरों की टीम की ओर से सतत निगरानी हो रही है. विशुनपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि 23 जुलाई को वह अपने दांत का इलाज कराने सदर अस्पताल गए थे. उनकी कोरोना वायरस की जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन पर रहने की अनुमति दी, लेकिन टेलीमेडिसिन सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. न ही डॉक्टरों की टीम की ओर से निगरानी हो रही है. सिर्फ एक बार फोन कर हाल-चाल पूछा गया.

  न दवा मिली, न डॉक्टर से संपर्क

बाघमारा के छाताटांड निवासी 21 वर्षीय युवक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई दवा नहीं उपलब्ध कराई गई है. होम आइसोलेशन में कैसे रहें, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई और ना ही कोई डॉक्टर ने उनसे संपर्क किया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक फोन जरूर आया था, जिसमें पूछा गया कि दवा ले रहे हैं कि नहीं.

 घोषणा के बावजूद शुरू नहीं हुई टेलीमेडिसिन सेवा

दरअसल यह मामला विशुनपुर और बाघमारा के संक्रमित का नहीं, बल्कि जिले के तमाम संक्रमित मरीजों का है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की घोषणा के बावजूद टेलीमेडिसिन सेवा की शुरू नहीं हो सकी है. ऐसे में एक से दूसरे मरीज में संक्रमण फैलने की आशंका है. यह उदासीनता तब है, जब जिले में संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है. फिलहाल धनबाद में कुल 17 एक्टिव केस हैं, जिसमें कई लोग होम आइसोलेशन में हैं.  बावजूद कंट्रोल रूम बनाने के लिए 2 महीने से कागज पर ही कवायद चल रही है.

 नहीं हुई कंट्रोल रूम की स्थापना

कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 कंट्रोल रूम की स्थापना की थी. यह कंट्रोल रूम सर्किट हाउस में चलाया जा रहा था, लेकिन दिसंबर 2021 के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के कारण इसे बंद कर दिया गया. अब फिर से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंट्रोल रूम की स्थापना नहीं की गई है. यही वजह है कि संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद व्यवस्थित तरीके से मरीजों पर निगरानी नहीं हो पा रही है.

 आइसोलेशन किट में भी भारी कटौती

सरकार की ओर से दी होम आइसोलेशन किट में भी भारी कटौती कर दी गई है. किट में पहले जहां मरीजों की जांच के लिए ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, समेत एंटीबायोटिक पैरासिटामोल आदि 6 प्रकार की दवा होती थी. अब मात्र सामान्य दवाएं मरीजों को दी जा रही है. इस बार होम आइसोलेशन किट से ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर गायब हो गया है. विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसके लिए अभी तक राज्य मुख्यालय से कोई विशेष निर्देश नहीं आया है. इस वजह से होम आइसोलेशन पर रहने वाले मरीजों को केवल दवा भेजी जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-celebrations-in-nirsa-with-the-swearing-in-of-president-draupadi-murmu/">धनबाद:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के साथ निरसा में जश्न का माहौल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही