Search

 
 
 

धनबाद: पाटलिपुत्र अस्पताल ने 50 वीं वर्षगांठ पर लगाया निःशुल्क जांच शिविर

 
Dhanbad : पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. अस्पताल के एमडी निर्मल ड्रोलिया ने बताया कि हॉस्पिटल की 50वीं वर्षगांठ पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है. एक साल तक हर माह की 15 तारीख को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के प्रांगण में इस तरह का शिविर लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल मरीजों के इलाज के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि आशीर्वाद टावर अग्निकांड में पाटलिपुत्र अस्पताल का काम सराहनीय रहा,जिसे जिला स्तर पर भी सम्मान मिला. अब ऐसा काम किया जाएगा, जिससे राज्य स्तरीय सम्मान भी मिले. उन्होंने 50 वर्ष पूरे होने पर पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल परिवार को हार्दिक बधाई दी. शिविर में अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी व मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही