Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पाटलिपुत्र मल्टीनेशन हॉस्पिटल ने पूरा किया सेवा के 50 वर्षों का सफर

Dhanbad : धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित शहर का सबसे पुराना अस्पताल पाटलिपुत्र मल्टीनेशनल हॉस्पिटल ने 15 अप्रैल को अपनी सेवा के 50 वर्ष पूरे किए. इसके उपलक्ष्य में हॉस्पिटल में स्वर्ण जयंती उत्सव की शुरुआत हो गई है. शनिवार की सुबह विशेष विशेष पूजन-अनुष्ठान का आयोजन हुआ, जिसमें अस्पताल के सीएमडी डॉ. निर्मल ड्रोलिया अपने परिवार के साथ शामिल हुए. तमाम स्टाफ भी मौजूद रहे. एक दिन पहले रविवार को अस्पताल परिसर में नि: स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ . धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने उद्धघाटन किया. सीएमडी डॉ. निर्मल ड्रोलिया ने बताया कि अस्पताल की स्थापना वर्ष 1973 में डॉ पीएएन गुटगुटिया ने की थी. समय के साथ चलते हुए अस्पताल में मरीजों के इलाज में अद्यतन तकनीक व मशीनों का उपयोग रहा है. 50 वर्ष पूरे होने पर इस स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान हर महीने की 15 तारीख को मरीजों के लिए मुफ्त जांच व परामर्श की व्यवस्था रहेगी. इसके तहत 15 मई को कार्डियोलॉजी, 15 जून को यूरोलॉजी, 15 जुलाई को  ईइनटी, 15 अगस्त को ऑर्थो सहित पूरे वर्ष कैंप का आयोजन होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-transformer-fire-in-kumardhubi-power-failure-of-200-houses/">धनबाद

: कुमारधुबी में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग,200 घरों की बिजली गुल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही