Dhanbad : धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित पाटलिपुत्र मल्टीनेशनल हॉस्पिटल ने 50 वर्ष पूरे कर लिए. इस अवसर पर हॉस्पिटल की स्वर्ण जयंती मनाते हुए गुरुवार 15 जून को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरु नानक पुरा धनबाद एवं पाटलिपुत्र अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया.
निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया
कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा महतो व अस्पताल के सीएमओ निर्मल ड्रोलिया ने किया. सीएमओ डॉ ड्रोलिया ने बताया कि अस्पताल की स्थापना वर्ष 1973 में डॉ पीएएन गुटगुटिया ने की थी. समय की सीढ़ियों से गुजरते हुए अस्पताल ने सफलतापूर्वक 50 वर्ष पूरा कर लिये हैं. इस खुशी के मौके पर अस्पताल ने मरीजों की सेवा का संकल्प लिया है. हुई मस्तिष्क, फेफड़ा व कैंसर की जांच
इस संकल्प के तहत हर माह 15 तारीख को मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा. आज शिविर में मस्तिष्क, फेफड़ा संबंधी एवं कैंसर जैसे रोग सहित ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रोल आदि की भी जांच की गई. मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिवार को हार्दिक बधाई दी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment