Search

 
 
 

धनबाद: फुटपाथ दुकानदारों ने दिया धरना, नगर आयुक्त के रवैये पर जताया रोष

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के रणधीर वर्मा चौक पर गुरुवार 23 जून को फुटपाथ दुकानदारों ने धरना दिया. पथ विक्रेता समन्वय समिति के बैनर तले दुकानदारों ने पथ विक्रेता आजीविका सुरक्षा विनियम अधिनियम 2014 के प्रावधानों के पालन की मांग की. जानकारी देते हुए फुटपाथ दुकानदार संघ के संयोजक श्यामल मजूमदार ने नगर आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पथ विक्रेता कानून को निगम क्षेत्र में लागू नहीं किया गया तो वे लड़ने और मरने को तैयार रहेंगे. उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त का गरीबों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है. वह उनकी रोजी-रोटी के साधन को ध्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं,जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. श्री मजूमदार ने कहा कि ऐसा नगर आयुक्त इससे पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने उपायुक्त से नगर आयुक्त पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है. मांग की गई कि दुकानदारों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियम को जल्द लागू कराया जाए. इस मौके पर जिले के लगभग सैकड़ों दुकानदार मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-seven-percent-more-crude-oil-will-be-exploited-by-new-research-of-iit/">धनबाद:

आईआईटी के नए शोध से सात प्रतिशत ज्यादा क्रूड ऑयल का होगा दोहन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही