Search

 
 
 

धनबाद : अनुकंपा पर 28 लोगों की नियुक्ति का रास्ता साफ समेत प्रशासन की 2 खबरें

 

डीसी ने की जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक 

Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को जिला स्थापना व जिला अनुकंपा समिति की बैठक की. स्थापना समिति की बैठक में 6 लोगों की निम्न वर्गीय लिपिक पद पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया. वहीं, अनुकंपा समिति की बैठक में अनुकंपा के आधार पर कुल 28 लोगों के प्रस्ताव पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई. डीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों को गौर देखा और अभिभावक के मृत्यु प्रमाणपत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, जाति, आवासीय, चरित्र प्रमाणपत्र व परिवार के सदस्यों की जानकारी ली. साथ ही उनकी एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की भी जानकारी ली. उन्होंने स्थापना उप समाहर्ता को नियुक्ति के संबंध जरूरी दिशा-निर्देश दिया. दस्तावेजों का सत्यापन कर 28 मामलों पर सुनवाई करते हुए, आवेदकों की अनुकंपा पर नियुक्ति की  मंजूदी दी गई. इसमें जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से 8, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 3, सिविल सर्जन कार्यालय से 3, समाहरणालय से 4, बीआईटी सिंदरी से 3, पीएचईडी से 2, सहयोग समिति से 1, एसएसपी कार्यालय से 2, अग्निशमन कार्यालय से 1, पथ प्रमंडल से 1 प्रस्ताव पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई. बैठक में डीडीसी सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, एडीएम लॉ एंड आर्डर हेमा प्रसाद, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 आवश्यक योजनाओं को जल्द पूरा करें : डीसी

Dhanbad : डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला योजना समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में पीएचईडी-1 2 के कार्यपालक अभियंता, कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (यांत्रिक), लघु सिंचाई, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एनआरइपी,सहकारिता पदाधिकारी, समेत अन्य विभाग के पदाधिकारियों से प्राप्त योजनाओं के प्रस्ताव की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका क्रियान्वयन अति आवश्यक है, ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चयन करें. इसको लेकर उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, जिला योजना पदाधिकारी राज कमकर शर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-nia-raid-in-madhuban/">गिरिडीह

: मधुबन में एनआईए की दबिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही