Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पवित्रम गो सेवा परिवार ने नाद लगाने का चलाया अभियान

Dhanbad : पवित्रम गो सेवा परिवार की टीम ने गाय की प्यास बुझाने के लिए नाद लगाने का अभियान चलाया.   3 जून शनिवार को टीम के कार्यकर्ताओं ने झरिया के इंदिरा चौक होते हुए लक्ष्मीनिया मोड़, राजबाड़ी, बस्ताकोला गायत्री मंदिर,  हनुमान मंदिर के बाहर, जोड़ा फाटक, हाजरा रोड, पुराना बाजार, कोर्ट मोड़, टॉउन हाल, गोल्फ ग्राउंड होते हुए भूईफोड़ मंदिर, गोविंदपुर में नाद लगा कर अभियान का समापन किया. संयोजक संजय सिंघल ने कहा कि पिछले एक माह से अभियान चलाया जा रहा है. आज अंतिम दिन शहर के विभिन्न जगहों पर नाद लगाने का काम किया गया, जिससे गो माता की प्यास बुझाई जा सके. इस कार्य में संस्थापक अजय भरतिया के नेतृत्व में पवित्रम की पूरी टीम ने सहयोग किया. इस मौके पर नवीन कटसरैया, हरिराम गुप्ता, किशन संघई ,राजू टांटिया, मनोज गुप्ता, डॉली गुप्ता, अनिता डोकानिया, सीमा मित्तल और पवित्रम मातृशक्ति के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग सरहानीय रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही