Search

धनबाद:पवित्रम सेवा परिवार ने अभियान के तहत लगाए 100 नाद

Dhanbad : पवित्रम सेवा परिवार की ओर से भीषण गर्मी में गोवंश तथा पशु पक्षियों को पानी पिलाने के लिए विगत 2 मई से प्रारंभ हर घर नाद अभियान के पहले चरण में 100 नाद का आंकड़ा पूरा कर लिया है. ये 100 नाद शहर के भेलाटांड़, चंचनी कॉलोनी, निरंकारी चौक, गणेश पेट्रोल पंप, आयुष बिहार, राजा तालाब समेत शहर के अन्य क्षेत्र में स्थापित किए गए. सेवा परिवार की ओर से प्रारंभ इस अभियान के तहत शहर में कुल 300 नाद लगाने का लक्ष्य है. पवित्रम सेवा परिवार के अजय भरतिया ने बताया कि इस चिलचिलाती गर्मी में प्यास की मार से गोवंश तथा अन्य पशु पक्षियों को बचाने के लिए पवित्रम गो सेवा परिवार धनबाद की टीम ने घर-घर नाद लगाने का अभियान शुरू किया है. अभियान के प्रथम चरण में आज सौ का आंकड़ा पूरा हुआ है. उन्होंने बताया कि अभियान कुल 4 चरणों में चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp