Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  पीसीसी आसनसोल सिद्धेश्वरी क्रिकेट अकादमी को हराकर बना चैम्पियन

Maithan :  रिलायंस पोटरी क्रिकेट ग्राउंड चिरकुंडा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पीसीसी आसनसोल ने सिद्धेश्वरी क्रिकेट अकादमी, बराकर को हरा कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आसनसोल की टीम ने 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 155 रन बनाये. संजय ने 70 रन बनाए. सिद्धेश्वरी के मोनू ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलते हुए सिद्धेश्वरी की पूरी टीम 85 रन पर ऑल आउट हो गई. आसनसोल के संजय मांझी ने पांच विकेट लिये और बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया. आसनसोल के संजय मांझी को मैन ऑफ द फाइनल का खिताब दिया गया, वहीं भास्कर राय को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया. खेल के शुरू होने के पूर्व झारखंड क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को मोमेंटो व टॉफी प्रदान किया. मौके पर भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही