Search

 
 
 

धनबाद : पीडीएस का चावल वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीण बेमियादी धरना पर

 
Topchanchi : तोपचांची की हरिहरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पीडीएस दुकानदार पर सरकारी चावल वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते 12 जनवरी को बेमियादी धरना पर बैठ गए. धरना पर बैठने वालों में मुखिया प्रतिनिधि इरफान अंसारी के साथ कपिल सिंह व बड़ी संख्या में संथालडीह गांव के लोग शामिल हैं. कपिल सिंह ने बताया कि संथालडीह गांव में पीडीएस दुकान का संचालन नारी विकास स्वयं सहायता समूह करता है. समूह की अध्यक्ष जगनी देवी ने दिसंबर का चावल गबन कर लिया है. अध्यक्ष कार्डधारियों का फिंगर प्रिंट मशीन में यह कहते हुए पहले ही ले लेती हैं कि बाद में राशन मिल जाएगा. लेकिन उन्हें राशन नहीं मिलता. यही नहीं लाभुक को 20 किलो की जगह 15 किलो ही अनाज दिया जाता है. तय सरकारी दर से अधिक कीमत भी ली जाती है. उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कर दुकान का लाइसेंस रद्द करने की मांग की. मुखिया प्रतिनिधि इरफान अंसारी ने कहा कि एमओ से शिकायत के बावजूद अब तक जांच नहीं की गई है. जब तक जांच नहीं होगी धरना जारी रहेगा. इधर, नारी विकास स्वंय सहायता समूह की अध्यक्ष जगनी देवी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हमें फंसाने के लिए साजिश रची गई है. धरना पर बैठने वालों में प्रसादी महतो, मुकेश ठाकुर, भीम लाल महतो, धनश्याम ठाकुर, पनबाबू अंसारी, तौकिर अंसारी, भरत महतो, मेनुका देवी, रधिया देवी, मंत्रा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-water-in-pathardih-ajmera-for-15-days-people-stopped-the-colliery-work/">धनबाद

: पाथरडीह अजमेरा में 15 दिन से पानी नहीं, लोगों ने कोलियरी का काम ठप किया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही