Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पीडीएस चावल तस्करी का आरोपी पिंटू सिद्दिकी गिरफ्तार

Jharia : झरिया (Jharia)   झरिया थाना क्षेत्र में अवैध पीडीएस चावल तस्करी के आरोपी पिंटू सिद्दकी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों की मानें तो वह पिछले कई महीनों से सरकारी चावल का तस्करी कर रहा था. झरिया थाना में उसके खिलाफ मामला भी दर्ज था. लेकिन पुलिस की पकड़ से बाहर था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई. आज बस्ताकोला से गिरफ्तार किया गया. पुलिस पिंटू को लगभग डेढ़ क्विंटल चावल व स्कूटी संख्या JH10CM 6177 के साथ गिरफ्तार कर झरिया थाना ले कर आई. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल की बात कह रही है. बता दें कि झरिया में इन दिनों सरकारी चावलों की तस्करी करनेवाले धंधेबाजों के लिए स्कूटी पहली पसंद बन चुकी है. कोयला ही नहीं, सरकारी चावलों की भी खुलेआम तस्करी स्कूटी के सहारे धड़ल्ले से हो रही है. झरिया के कोयरीबांध, मिश्रापाड़ा, राजबाड़ी रोड, चौथाई कुल्ही, ऊपर कुल्ही, शमशेर नगर, घनुडीह, भागा आदि इलाकों से सरकारी चावल का अवैध कारोबार खुलेआम हो रहा है. झरिया पुलिस लगातार अभियान चलाकर तस्करों को पकड़ भी रही है. बावजूद चावल तस्करों के हौसले बुलंद हैं. झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चावल तस्कर पिंटू सिद्दकी को पकड़ा है. अंचल अधिकारी जांच कर रहे हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही