Dhanbad : पीडीएस चावल तस्करी का आरोपी भागा गाड़ीवान पट्टी निवासी विजय गर्ग उर्फ विजय पंसारी उर्फ विजू को घनुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार 15 अप्रैल की अहले सुबह को गिरफ्तार कर लिया है. विजू पंसारी सहित चार लोगों पर चावल तस्करी के आरोप में कांड संख्या 21/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था. घनुवाडीह पुलिस ने शुक्रवार अहले सुबह को झरिया-बलियापुर स्टैंड से विजय गर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घनुवाडीह ओपी के एएस आई महेश्वर उरांव ने बताया कि पीडीएस चावल की तस्करी के आरोपी विजय गर्ग को 7EC एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. कांड दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. घनुवाड़ीह पुलिस ने जाल बिछा कर 15 अप्रैल को झरिया बलियापुर स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि विगत 27 फरवरी की देर रात पिकअप वैन JH 10 AT 8434 से 35 बोरी में भरा हुआ पीडीएस का चावल घनुवाडीह ओपी होते हुए बलियापुर की ओर जा रहा था. पुलिस ने वैन को पकड़ा और 28 फरवरी को एमओ की लिखित शिकायत पर विजय गर्ग, आकाश जायसवाल, पिंटू खटीक समेत 4 लोगों पर चावल तस्करी का मामला दर्ज किया था. 15 अप्रैल को विजय गर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि शेष लोगों की तलाश की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-slogans-on-poela-baishakh-need-peace-not-war/">धनबाद
: ‘पोएला बैशाख’ पर लगे नारे- युद्ध नहीं शांति चाहिए [wpse_comments_template]
: ‘पोएला बैशाख’ पर लगे नारे- युद्ध नहीं शांति चाहिए [wpse_comments_template]
Leave a Comment