Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पीडीएस दुकानदारों ने दिया धरना, केंद्र की नीतियों पर किया प्रहार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जन वितरण दुकानदारों ने 9 फरवरी गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना. दिया. जन वितरण दुकानदार केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं और फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन पर उतर आए हैं. इसके पहले दुकानदारों ने विगत 7 फरवरी से ही दुकानें बंद कर रखी हैं. इस आंदोलन के कारण जिले की 1629 पीडीएस दुकानों से जुड़े 18 लाख 70 हजार 630 सामान्य व 40 हजार 995 ग्रीन कार्डधारकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है.

 नाम मात्र का कमीशन,रोज नये आदेश से भी फजीहत

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सभी दुकानदार 7 फरवरी से हड़ताल पर हैं. धनबाद जिले के लगभग 1700 जन वितरण विक्रेताओं को नाम मात्र का कमीशन दिया जा रहा है, जिसमें बढ़ोतरी और मानदेय की स्वीकृति के लिए लगातार गुहार लगाते आ रहे है. समय-समय पर खाद्यान्न नहीं मिलने, लगातार कटौती, बकाया कमीशन का भुगतान आदि ऐसी समस्याएं हैं, जिससे दुकानदारों की रोज फजीहत होती है. लाभार्थियों को भी कठिनाई होती है. मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि नये-नये आदेशों का पालन करने को बाध्य किया जा रहा है. केंद्र सरकार की इन नीतियों से दुकानदार परेशान है. धरना में समीर चंद्र त्रिगुणाईत, सुबोध कुमार सिंह, मो सलीम खान, अखिलेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण राम, सपन कुमार महतो, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, वीरेंद्र रजक, महेंद्र शर्मा, नंदलाल साव, निर्भय कुमार सिंह, मनोहर प्रसाद, मनोज विश्वकर्मा, सोहेल अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में दुकानदार मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-kumardhubi-police-engaged-in-investigation/">धनबाद:

कुमारधुबी में पेड़ पर झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-kumardhubi-police-engaged-in-investigation/">

  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही