Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरायढेला थाने में शांति समिति की हुई बैठक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) होली एवं शब-ए-बारात को लेकर मंगलवार को सरायढेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में पुलिस, स्थानीय प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सरायढेला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि थाना के क्षेत्र में पर्व के समय विशेष ध्यान रखा जायेगा,‌‌ पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी जायेगी. होली एवं शब-ए-बारात दोनों पर्व को ध्यान में रख कर कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए. क्षेत्र में शांति पूर्वक सभी लोग पर्व मनाएं, ऐसी व्यवस्था की जायेगी. विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी. सभी लोगों से अपील की गई कि कानून और विधि व्यवस्था को बनाए रखें. जो भी बिगाड़ने का काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही