Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ईद मिलाद उन नबी पर्व को लेकर झरिया थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Advertisement
Advertisement
बाइक जुलूस पर रहेगी पाबंदी, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तय रूट पर ही निकलेगा जुलूस
Jharia : ईद मिलाद उन नबी पर्व को लेकर मंगलवार 26 सितंबर को झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने की. बैठक में विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, भाजपा नेता राजकुमार व शांति समिति के भगत सिंह व विधुत विभाग के अधिकारी राकेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. [caption id="attachment_769002" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/MILAD-BAITHAK-2-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> शांति समिति की बैठक में मौजूद स्थानीय लोग[/caption] बैठक में मौजूद मस्जिद कमेटी व मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि 28 सितंबर को ईद मिलाद उन नबी पर इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला जाएगा. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही तय रूट पर जुलूस निकाला जाएगा. मोटरसाइकिल जुलूस पर पाबंदी रहेगी. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह का भ्रम या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान झरिया पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. बैठक में मुख्य रूप से मुख्तार खान, पप्पू यादव, विक्रमा यादव, फैज़ अहमद, अरिंदम बनर्जी, सत्यनारायण भुजगडिया, शकील अहमद अंसारी, मुख्तार खान रिज्ज्वी, मोहम्मद शौकत, फरीद मलिक, कलीम सिद्दकी, मो.नसीम अंसारी समेत कई अन्य उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-young-man-lost-his-life-while-getting-treatment-from-a-quack-doctor-medicine-shopkeeper-in-custody/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने में गई युवक की जान, हिरासत में दवा दुकानदार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही