Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  झरिया, तोपचांची व बाघमारा में हुई शांति समिति की बैठक

Jharia : होली और शब ए बारात को लेकर 27 फरवरी सोमवार को जिले के कई थानों और ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. घनुडीह ओपी परिसर में थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर एएसआई अखिलेश कुमार,माहेश्वरी उरांव,कुंदन चौरसिया, संतोष कुमार राय, संतोष रजक, आनंद रजक, रबिंद्र प्रसाद भुइयां,मनीष कुमार यादव, रबिंद्र कुमार, पवन कुमार गुप्ता, प्रकाश मंडल,भीम निषाद आदि उपस्थित थे. [caption id="attachment_567257" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bagh-shanti-samiti-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> बाघमारा में शांति समिति की बैठक में अधिकारी व अन्य[/caption] Katras :  होली एवं शबे बारात में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस जन सहयोग समिति की बैठक बाघमारा थाना में   हुई. बैठक में होली एवं शबे बारात शांति पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया. मौक़े पर थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव ने कहा कि हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि होली में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. शराबियों पर नजर रहेगी. मौक़े पर सअनि रविंद्र कुमार, विजय कुमार, टी पी पाडेय, गोपाल महतो, शैलेन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, बबलू मिश्रा, सुरेश चौहान, सुरेश साव, बबलु आदि मौजूद थे. [caption id="attachment_567258" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/top-shanti-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> शांति समिति बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि[/caption] Topchanchi : तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें किसी को भी जबरन रंग गुलाल लगाने की कोशिश ना करने, डीजे बजाने पर प्रतिबंध, श्रीरामपुर पंचायत में विशेष पुलिस बल की तैनाती आदि  पर बल दिया गया. मौक़े पर रविंद्र कुमार, विजय कुमार, टीपी पाण्डेय, गोपाल महतो, शैलेन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, जगदीश चौधरी, प्रखण्ड प्रमुख आनंद महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही