Bhuli: बकरीद पर्व में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भूली ओपी में 26 जून सोमवार को शांति समिति बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोशन बाड़ा ने की. बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे. कांग्रेस नेत्री शाहिदा कमर ने पर्व में भूली पुलिस को मुस्तैद रहने एवं लोगों को सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने की सलाह दी. भूली थाना प्रभारी ने शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की. सोशल मीडिया एवं अन्य किसी भी तरह की अफवाह से बचने व किसी अप्रिय स्थिति में पुलिस को सूचना व सहयोग देने की भी अपील की. बैठक का संचालन मानस पाल ने किया. नीलू कांत सिन्हा, सत्येंद्र ओझा, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, राजू प्रसाद हाड़ी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, सबीर अली, सालो खान ,सद्दाम इराकी, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद उस्मान ,फरमान खान, शब्बीर, लल्लू खान, जितेंद्र कुमार, दिनेश यादव, विजय नारायण पांडे, आसिफ आलम, इसराइल खान, फिरोज अहमद, छोटू राम, गंगा बाल्मीकि, संकटमोचन पांडे आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: भूली में शांति समिति की बैठक, बकरीद में सौहार्द बनाए रखने की अपील
Last Updated: Jun 26, 2023 12:00 AM (IST)