Search

 
 
 

धनबाद:  चिरकुंडा में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्वक ईद मनाने का निर्णय

 
Maithan : मैथन (Maithan)  चिरकुंडा थाना परिसर में 11 अप्रैल मंगलवार को शाम में शांति समिति बैठक हुई. बैठक में ईद पर्व शांति, सौहार्दपूर्ण व  आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने की व संचालन मानिक लाल गोराई ने किया. एग्यारकुंड बीडीओ सह चिरकुंडा नगर परिषद ईओ विनोद कुमार कर्मकार, एसडीपीओ पीताम्बर सिंह खेरवार मौजूद थे. बैठक में पर्व से पहले सभी ईदगाह व क्षेत्र की साफ सफाई, खराब लाइट की मरम्मत, पर्व के दिन समय पर पानी आपूर्ति की मांग की गई. बराकर-चिरकुंडा पुल पर खराब लाइट को जल्द ठीक करने की जरूरत बताई गई, ताकि ईद के खरीदारी में लोगों को आसानी हो सके. ईओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा आश्वस्त किया कि ईदगाह की साफ-सफाई, पानी आपूर्ति और खराब लाइट की मरम्मत चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा की जाएगी. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सभी चौक चौराहों और ईदगाहों पर तैनात रहेगी. बैठक में अफवाहों से बचने का आग्रह किया गया. मौके पर मुरली तुरी, नीलय गडयाण, सिराज साह, मोइज खान, झब्बू शर्मा, सुनीता देवी, उपेंद्रनाथ पाठक, अरुणकांत गोस्वामी, राजू अंसारी, प्रो अरुण भारती, प्रदीप अग्रवाल, दीनानाथ रविदास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही