Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में शांति समिति की बैठक, बिजली-पानी का मुद्दा छाया रहा

 
Chirkunda : दुर्गा पूजा को लेकर चिरकुंडा थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुईं. अध्यक्षता थाना  प्रभारी रामजी राय ने की. बैठक में साफ-सफाई, गंदा पानी की पूर्ति, अनियमित बिजली का मुद्दा छाया रहा. सदस्यों ने नगर परिषद की कुव्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली. कहा कि नगर परिषद का बुरा हाल है. कोई काम ठीक से नहीं हो रहा है. हर बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होती है, लेकिन अधिकारी समाधान नहीं करते हैं. पूर्व नगर उपाध्यक्ष संतु चटर्जी ने कहा कि चिरकुंडा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेहद खराब है. इसे नगर प्रबंधन हल्के में नहीं ले. यदि किसी निजी कंपनी को मेनटेनेंस काम दिया गया तो काम करने नहीं दिया जाएगा. पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने व संवेदनशीन स्थानों पर पुलिस को तैनाती की मांग की गई. बैठक में बीडीओ मधु कुमारी, सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, एसडीओ (बिजली) संतोष मंगल, चिरकुंडा नगर परिषद के ईओ विजय कुमार हांसदा, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, उपेंद्र नाथ पाठक, काजल चक्रवर्ती, अनिल यादव, कल्याण गोराई, रंजीत बाउरी, राजू अंसारी, जियाउद्दीन शाह, अजय पासवान, फिरोज खान, गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-youths-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar/">रांची:

ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही