Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झरिया, सिंदरी व हरिहरपुर थाना में शांति समिति की बैठक

Jharia /Sindri/Gomo होली और शब ए बरात को लेकर जिले के कई थानों में 01 मार्च को शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें कहा गया कि क्षेत्र में कोई भी हुड़दंगी या असामाजिक तत्व गलत हरकत करते दिखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की पैनी नजर ऐसे लोगों पर रहेगी. डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. सार्वजनिक तौर पर शराब पीते लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी. पर्व के समय विशेष ध्यान रखा जायेगा, पेट्रोलिंग की गश्ती भी बढ़ा दी जायेगी. झरिया थाना में बैठक की अध्यक्षता सीओ प्रमेश कुशवाहा और थाना प्रभारी पंकज झा व संचालन भगत सिंह ने किया. मौके पर भगत सिंह,विक्रमा यादव,सुमन अग्रवाल, पिंकी साहू,मुख्तार खान, विष्णु त्रिपाठी, अरुण साव,सत्यनारायण भोजगाडिया, प्रीतम रवानी,अरिंदम बनर्जी,इरफान खान,राहुल केशरी,संजय वर्मा,दिलीप आडवाणी,अभिषेक अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे. [caption id="attachment_569120" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/gomo-shanti-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> बैठक में पुलिस अधिकारी व गणमान्य लोग[/caption] हरिहरपुर थाना में हुई बैठक में तोपचांची बीडीओ राजेश कुमार  एक्का  व प्रभारी योगेश  कुमार महतो मौजूद रहे. मौके पर राजन राम ,राजेश दास,नन्द लाल राम, मुखिया मुन्ना सिंह, धीरज कुमार , अनुप वर्णवाल, रुपेश  गुप्ता, सोहन  महतो, पुनीत  महतो, उमेश सिंह,सुरेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे. सिन्दरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई.मौके पर एसआई खुशबू कुमारी, दिनेश सिंह, अरविंद पाठक, रंजीत कुमार, महेन्द्र पाण्डेय, छोटन चटर्जी, प्रशांत कुमार दूबे, दिलीप मिश्रा, स्वपन सरकार, मो मुस्तफा, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही