Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रामनवमी पर्व को लेकर झरिया क्षेत्र के थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक

Jharia : रामनवमी पर्व को लेकर 21 मार्च को झरिया कोयला क्षेत्र के थाना और ओपी परिसर में शांति समिति की बैठकें हुईं. बैठक में त्योहार शांति व भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. थाना और ओपी प्रभारियों ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसका उल्लंघन होने पर ऐसी पूजा-अखाड़ा कमेटियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की. साथ अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा. घनुडीह ओपी परिसर में हुई शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने की. मौके पर भाजपा के अर्जुन निषाद,  दिलीप निषाद, अंजय राउत, सुधीर केशरी, पप्पू ठाकुर आदि मौजूद थे. तिसरा थाना में थाना प्रभारी अभिजीत कुमार की अध्यक्षता में में हुई बैठक में अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसएस विश्वकर्मा, संजय गोराई, हराधन मोदक, मिंटू साव आदि थे. सुदामडीह थाना में हुई बैठक की अध्यक्षता जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर संजीव तिवारी ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने किया. वहीं, लोदना ओपी परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि रूट चार्ट के अनुसार ही अखाड़े जुलूस निकालें. झांकी में नशापान पर प्रतिबंध रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sdm-raids-kalyani-enterprises-coal-depot/">धनबाद:

 एसडीएम ने कल्याणी इंटरप्राइजेज कोल डिपो में की छापेमारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही