Search

 
 
 

धनबाद: रामकनाली ओपी में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

 
Katras :  कतरास (Katras) रामकनाली ओपी में होली के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी बी के चेतन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण, आपसी सौहार्द तथा भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. मौक़े पर प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक समाप्ति के बाद अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई. मौके पर कंचन महतो, विनय पासवान, राजेंद्र प्रसाद राजा, निरंजन गोप, पार्षद छोटू सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही