Search

धनबाद: होली व शब ए बारात में बनी रहे शांति, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  होली व शब ए बारात को लेकर को जिला जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 7 मार्च को दोपहर 2: बजे से 9 मार्च की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा. एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311107 है. जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. सोमवार को यह जानकारी डीसी संदीप सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में 18 दंडाधिकारियों व 12 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. एक शिफ्ट में 6 दंडाधिकारी व 4 पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष में एक अग्निशमन दस्ता भी रहेगा.

 असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी निगरानी

रंग में भंग के खतरे से निपटने के लिए लेकर जिले को 7 जून में बांटा गया है. धनबाद कतरास झरिया तोपचांची चिरकुंडा टुंडी गोविंदपुर मेवाड़ी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था की निगरानी करेंगे. शराबियों, हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी रहेगी.

  पानी, बिजली व स्वास्थ्य की व्यवस्था

जिला प्रशासन ने त्योहारों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पानी व निर्बाध बिजली देने का वादा किया है. एसएनएमएमसीएच, सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी रखने की बात कही गई है. 8 मार्च को सिर्फ ओपीडी बंद रहेगी. इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी भी खुले रहेंगे.  सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है. बिजली की समस्या के लिए कॉल सेंटर का नंबर 8986688377‌जारी किया गया है. निर्बाध बिजली देने की बात कही गई है. पेयजल की समस्या होने पर 9234389777 पर कॉल किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp