Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पेंशनर समाज ने की केंद्र के अनुरूप पेंशन राशि के भुगतान की मांग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पेंशनर समाज की ओर से 10 अप्रैल सोमवार को को धनबाद के रणधीर बर्मा चौक पर धरना दिया गया. नेतृत्व समाज के जिला अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह ने किया. धरना अखिल भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ दिल्ली के आह्वान पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर दिया गया. बाद में 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा .प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव वासुदेव गोस्वामी,  जिला कोषाध्यक्ष के पी तिवारी, रफीक अंसारी, नारायण चंद्र मंडल, गायत्री गोस्वामी, नमिता दास आदि शामिल थे. पेंशनरों का कहना है कि अत्यधिक मुद्रा स्फूर्ति के काल में जीवन भर के लिए एक ही धनराशि से जीवन मुश्किल हो गया है. इसीलिए प्रत्येक 5 वर्ष के अंतराल पर राशि में बढ़ोतरी होनी चाहिए. नई पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन नीति, केंद्र सरकार के पेंशनरो के अनुरूप राज्य सरकार पेंशन भोगी कर्मियों को महंगाई राहत, आयकर से मुक्ति, अंतिम वेतन का 75 प्रतिशत पेंशन तथा 50 प्रतिशत परिवारिक पेंशन, पूरे देश मे समान पेंशन नीति, रेल टिकट में पूर्व की भांति छूट, कोरोना काल में रोकी गई 18 माह की पेंशन राहत की राशि के भुगतान की स्वीकृति सहित कई मांगें की गई हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही