Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कोरोना की घटी आह तो लोग हो रहे लापरवाह

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोरोना की तीसरी लहर की आह घट चुकी है, परंतु लोग भी लापरवाह होने लगे हैं. इधर चौथी लहर की संभावना भी व्यक्त की जा रही है. परंतु असावधानी ज्यों की त्यों है. य़ह असावधानी अस्पतालों में भी बिखरी दिखाई देती है. सदर अस्पताल परिसर में वैक्सीन लेने के बाद रूई को जहां-तहां फेंक दिया जा रहा है. लोग ठीक से मास्क भी नहीं लगा रहे. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कहीं कोई पाबंदी दिखाई नहीं दे रही है. लोगों की यह अनदेखी भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन कर सामने आ सकती है.

   जागरुकता की कमी : डॉ राजकुमार सिंह

सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने कहा कि लोगों में जागरुकता की कमी है. बार-बार समझाने के बावजूद लोग जहां-तहां वेस्टेज फेंक दे रहे हैं. हालांकि कहा कि वैक्सीनेशन">https://www.amarujala.com/haryana/mahendragarh-narnaul/vaccination-work-slowed-down-amidst-the-pace-of-corona-narnol-news-rtk636435284">वैक्सीनेशन

का कार्य समाप्त होने के बाद साफ-सफाई कर दी जाती है. सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत का दावा है कि जिले में संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान शुरू किया गया है.

   सभी स्कूलों में बच्चों को वैक्सीन लगाने का निर्देश

जिले के एंट्री प्वाइंट, बस स्टैंड पर भी जांच अभियान चलाने पर विचार हो रहा है. वैक्सीनेशन में तेजी लाई जा रही है. सभी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों को वैक्सीन दिलाने का निर्देश दिया गया है. इधर, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण फिलहाल रोज 100 से 200 लोगों की ही जांच हो रही है. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएमसीएच) में कोरोना जांच के लिए सेंट्रल रिसर्च लेबोरेटरी में लगभग दस हजार सैंपल पैंडिंग हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-married-giving-heart-to-neighbor-leaving-husband/">धनबाद

:  पति को छोड़ पड़ोसी को दिल दे बैठी विवाहिता  [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही