Search

 
 
 

धनबाद:  कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के लेदाहेरिया गांव में पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे लोग

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) कलियासोल प्रखंड क्षेत्र के लेदाहेरिया गांव में लोग पानी की समस्या को लेकर त्राहि त्राहि कर रहे हैं. गांव की लगभग एक हजार की आबादी एक ही चापाकल के सहारे प्यास बुझाने को मजबूर है. कुछ देर तक पानी निकलने के बाद चापाकल से पानी निकलना बंद हो जाता है. गांव के बीचों बीच समुदायिक भवन के पास मुखिया फंड से 2018/19 में लगभग ढाई लाख की लागत से एक जलमीनार का निर्माण किया गया. ग्रामीण जलमीनार के निर्माण से खुश थे. लगा कि अब ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. परंतु एक साल दो माह बाद ही जल मीनार का पानी बंद हो गया. गांव की कैशुना बीबी, हातिम अंसारी, रकिबा खातून, तवारक अंसारी आदि ने बताया कि उक्त जलमीनार सप्लायर टिंकू कुमार राय ने बनाया था एवं नियम के अनुसार पांच साल तक सर्विस उसे देना था. परंतु लगभग डेढ़ साल से जलमीनार बंद पड़ी है. इस बीच कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से राय को जलमीनार चालू करने को कहा गया. लेकिन उसने सुध तक नहीं ली. लेदाहेरिया पंचायत के निवर्तमान मुखिया पति भीम गोराई ने पूछने पर बताया कि जलमीनार का समरसिबल पंप खराब हो गया है. इसलिए बंद है. पानी की समस्या कि मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों एवं महिलाओं पर पड़ रही है. घर के पुरुष रोज़ी रोटी के जुगाड़ में काम पर चले जाते हैं औरर महिलाओं एवं बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ता है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-girl-commits-suicide-by-hanging-in-koyriband-jharia/">धनबाद:

झरिया के कोयरीबांध में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही