Search

 
 
 

धनबाद: डीवीसी व जेबीवीएनएल की लोडशेडिंग एक साथ झेल रहे हैं लोग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मौसम की मार का असर शहर की बिजली आपूर्ति पर भी पड़ रहा है. डीवीसी की लोड शेडिंग की मार झेल रहे लोगों को बुधवार 27 जुलाई को जेबीवीएनएल की लोड शेडिंग का सामना करना पड़ा. डीवीसी सुबह-शाम मिलाकर शहर में 5 से 6 घंटे की बिजली कटौती कर रहा है, जबकि बिजली विभाग भी शहर के कई इलाकों के ट्रांसफार्मर बंद कर लोड कंट्रोल करने में जुटा है.

 बिजली कटौती पर बोलने से बच रहे अधिकारी

शहर के गोधर वन और गोधर टू सर्किट डेढ़ घंटे बंद करने के बाद दोपहर 1 बजे डीवीसी से जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू हुई, फिर मटकुरिया, विकास नगर, वासेपुर, नया बाजार के कई हिस्सों में बिजली कटौती घंटों जारी रही. बिजली कटौती पर नया बाजार के जेई सुजीत सिंह का कहना है कि लोड शैडिंग के बाद तुरंत बिजली बंद नहीं की जा सकती, इसलिए थोड़ा इंतजार करें जबकि नया बाजार के एसडीओ इरफान खान का कहना है कि 5 बजे के बाद ही बिजली मिल पाएगी. कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी लोड शेडिंग की बात को नकारते हुए कहते हैं कि थोड़ी देर के लिए बिजली बंद हुई थी.

  कांड्रा ग्रिड भी शहर को दे रहा धोखा

शहर का एकलौता बिजली ग्रिड भी शाम में पिकआवर के समय धोखा दे रहा है. कांड्रा ग्रिड से जुड़े नवाडीह, भूली और पॉलिटेक्निक सब स्टेशन में शाम होते ही जबरदस्त लोडशेडिंग  देखने को मिल रही है. शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक कई किस्तों में बिजली कटौती से इन क्षेत्रों के लोग ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं. डीवीसी से थोड़ी बहुत बिजली लेकर इन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-lover-couple-reached-the-police-station-after-getting-married-ready-to-wait-till-the-girl-becomes-an-adult/">धनबाद:

 शादी कर थाना पहुंचा प्रेमी जोड़ा, लड़की बालिग होने तक इंतजार को तैयार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही