48 घंटे में नहीं सुधरी बिजली तो करेंगे आंदोलन : राज सिन्हा
[caption id="attachment_649059" align="aligncenter" width="282"]alt="" width="282" height="300" /> विधायक राज सिन्हा[/caption] धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जिले में बिजली की स्थिति काफी खराब है. दो दिन पूर्व जीएम से मिलकर शिकायत की थी. वह दिल्ली में हैं, लेकिन शुभम संदेश के माध्यम से चेतावनी देते हैं कि 48 घंटे के भीतर बिजली की स्थिति नहीं सुधरी तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.
शनिवार तक का दिया है समय : चंद्रशेखर सिंह
[caption id="attachment_649060" align="aligncenter" width="279"]alt="" width="279" height="300" /> चंद्रशेखर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष[/caption] भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बिजली जीएम से शिकायत की थी. उन्होंने कोडरमा थर्मल प्लांट में खराबी होने की बात कही है. उन्होंने शनिवार तक का समय दिया है. इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो भाजपा जन आंदोलन शुरू करेगी.
विधानसभा में उठाएंगे आवाज : मंटू महतो
[caption id="attachment_649061" align="aligncenter" width="295"]alt="" width="295" height="300" /> मंटू महतो, आजसू जिलाध्यक्ष[/caption] आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. आजसू जन आंदोलन पर विचार कर रही है. इसके पूर्व भी कई बार अधिकारियों से मिलकर बिजली कटौती बंद करने की शिकायत की जा चुकी है. आजसू पार्टी के विधायकों के जरिये विधानसभा सत्र में यह समस्या उठाई जाएगी.
निरंकुश हो चुका है बिजली विभाग : पिंटू सिंह
[caption id="attachment_649064" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="284" /> पिंटू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष[/caption] जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि बिजली संकट को लेकर उन्होंने आज ही उपायुक्त से मिलकर नाराजगी जताई है. उन्हें बताया है कि 30 साल के राजनीतिक कैरियर में इतनी बुरी बिजली व्यवस्था उन्होंने नहीं देखी. बिजली अधिकारी निरंकुश हो गए हैं. दो-तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरी तो जदयू सड़क पर उतर कर आंदोलन शुरू करेगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment