Search

धनबाद : रानी बांध में जलजमाव से त्राहि-त्राहि कर रहे लोग, जनप्रतिनिधि मौन

बात बात पर आंदोलन करनेवाली भाजपा भी चुप, अन्य दलों ने भी कर लिया है किनारा

Dhanbad : रानीबांध तालाब के पास सड़क पर बने लगभग 50 मीटर लंबे और दो से ढाई फ़ीट गहरे तालाब की वजह से लगभग 40-50 हज़ार लोग प्रभावित हो रहे हैं. यहां से गुजरने वाले लगभग 20 हजार छोटे-बड़े वाहनों में दर्जनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. लेकिन न तो जनप्रतिनिधि आमलोगों की सुध ले रहे हैं और न राजनीतिक दल. यहां तक कि बात बात में आंदोलन पर उतरनेवाली भारतीय जनता पार्टी भी मौन है. सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत भाजपा के दिग्गज भी इस समस्या पर चुप हैं. धरना प्रदर्शन तो दूर, स्थानीय लोगों के विरोध में भी कोई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ.

सरकार में शामिल कांग्रेस भी मूकदर्शक

जिले की दूसरी प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने भी इस समस्या पर चुप्पी साध रखी है. कांग्रेस नेता जिला प्रशासन या नगर निगम के विरोध में भी नहीं बोल रहे हैं. आजसू के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह ने स्थानीय निवासी होने के कारण तीन से चार बार धरना दिया, लेकिन उन्हें भी पार्टी का समर्थन नहीं मिला. झामुमो भी मौन है. [caption id="attachment_767780" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/pappu-singh-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> आजसू नेता पप्पू सिंह[/caption] आजसू नेता पप्पू सिंह ने कहा कि समस्या बड़ी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों का साथ नहीं मिल रहा है. फिलहाल बिना किसी प्लान के सड़क बनाई जा रही है, जो समस्या का समाधान नहीं है. [caption id="attachment_767781" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/arpit-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अर्पित चौहान[/caption] धैया निवासी अर्पित चौहान कहते हैं कि विगत तीन महीना से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. आम लोगों को राम भरोसे छोड़ देना ठीक नहीं है. जिला प्रशासन, नगर निगम और यहां के जनप्रतिनिधि इसके लिए सामूहिक रूप से दोषी हैं. [caption id="attachment_767786" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/gudiya-singh-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> गुड़िया सिंह[/caption] स्थानीय निवासी गुड़िया सिंह ने कहा कि विगत 20 - 25 दिनों से जलजमाव के कारण स्थिति नारकीय हो गई है. दुर्घटना के कारण लोगों को शारीरिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. जनप्रतिनिधियों को चुनाव के समय भुगतना होगा. [caption id="attachment_767787" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/sudha-devi-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सुधा देवी[/caption] स्थानीय निवासी सुधा देवी ने बताया कि दुर्घटना से प्रतिदिन लोगों को चोट लग रही है. पानी में गिरने से मोबाइल आदि खराब हो जा रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है. जनप्रतिनिधियों की चुप्पी समझ से परे है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp