Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा उत्तर क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट से लोग परेशान

Nirsa : गांवों में पानी की गंभीर समस्या के समाधान के लिए विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने गुरुवार देर 1 जून की शाम एमपीएल प्रबंधक के साथ वार्ता की व ज्ञापन सौंपा. विधायक ने कहा कि मैथन पावर लिमिटेड से प्रभावित क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. लोगों को दिनचर्या के लिए भी पानी नसीब नहीं हो रहा है. इसके लिए एमपीएल प्रबंधन जिम्मेदार है. क्योंकि एमपीएल के छाई एवं धुआं के प्रदूषण से आसपास के तलाब और कुओं का पानी दूषित हो गया है, जो पीने योग्य  नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि एमपीएल ने निश्चित समय पर पानी की गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. मौके पर पूर्व जिप सदस्य मिथुन रूहीदास, पूर्व मुखिया रोबिन धीवर, आकाश सेनगुप्ता, दोलन सेनगुप्ता, विकास रवानी, बीरबल रवानी, मधुसूदन रवानी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही