Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कापासारा में बंद घर का ताला तोड़ते चोर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड की राजेन्द्र विहार कापासारा कॉलोनी में 25 अप्रैल की दोपहर सुभाष मोदी के बंद घर का ताला तोड़ते एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस की पूछताछ में चोर ने अपना नाम मो. रियाज (22) बताया. वह रेलपार कसाई मुहल्ला आसनसोल का रहने वाला है. इस संबंध में घर मालिक सुभाष मोदी ने निरसा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि वह घर में ताला बंदकर जरूरी काम से बाहर गये हुए थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़कर ले गई. उसके पास से ताला, अलमारी आदि तोड़ने के औजार भी बरामद हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही