Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: चोर पकड़ने गई पुलिस के साथ लोगों ने की नोकझोंक व धक्का-मुक्की

Advertisement
Advertisement

पुलिस दो संदेही युवकों को ओपी बुलाकर कर रही है पूछताछ

Maithan : शिवलीबाड़ी उतर पंचायत के मस्जिद टोला में 27 अगस्त रविवार को शाम करीब चार बजे चोरों को पकड़ने गयी गलफरबाड़ी पुलिस के साथ लोगों ने नोक-झोंक व धक्का मुक्की की. ट्रक चालक राजू को घेरकर पिटाई करने का प्रयास किया. पुलिस ने किसी तरह लोगों के चंगुल से चालक को बचाया. इसका लाभ उठा रहमत नामक चोर भाग निकला. इस दौरान एक घर से बरामद दो बैट्री में से एक लोगों ने गायब कर दी. पुलिस दो संदेही युवकों को ओपी बुलाकर पूछताछ कर रही है. दोनों युवकों को पुलिस ओपी पूछताछ के लिये ला रही थी, जिसे बचाने के लिए लोग पुलिस से उलझ गये. बता दें कि 26 अगस्त शनिवार की रात गलफरबाड़ी एवं कुमारधुबी ओपी सीमा के पास जीटी रोड किनारे खड़े तीन ट्रक से बैट्री चोरी हो गयी थी, जिसमें से एक ट्रक चालक राजू श्रीवास्तव ने गलफरबाड़ी पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस रेस हो गयी. 24 घंटे के भीतर बैट्री बरामद कर ली. लेकिन उसे जब्त करने एवं चोरों को पकड़ने के दौरान हंगामा खड़ा हो गया. हंगामा तब हो गया, जब पुलिस को देख दो युवक भागने लगा. ट्रक चालक ने पुलिस से कहा कि भाग रहे दोनों युवकों को एक घर में चोरी गये बैट्री छुपाते देखा है. पुलिस ने उन दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा और ले जाने के प्रयास कर रही थी, तभी लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि रहमत नामक ट्रक चालक ने बैट्री उतारने में मदद मांगी थी.  मानवता के नाते हम दोनों ने मदद कर दी. वे दोनों बैट्री चोरी में शामिल नहीं हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि ट्रक चालकों ने अब तक ओपी में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. ओपी प्रभारी असफाक आलम ने कहा कि चोरी की बैट्री बरामद कर ली गयी है. लेकिन ट्रक चालक ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही