Search

 
 
 

धनबाद : होली पर ट्रेनों व बसों में ठूंसकर घर गए लोग

 

ट्रेनों के स्लीपर व एसी कोच में जेनरल जैसा हाल

बस स्टैंड पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़

Dhanbad : होली पर घर जाने के लिए ट्रेन व बसों में टिकटों की मारा-मारी हो रही है. धनबाद होकर गुजरने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है. होलिका दहन के दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए रवाना हुए. धनबाद रेलवे स्टेशन और बरटांड़ बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही. गंगा-सतलज, गंगा-दामोदर, मौर्य एक्सप्रेस समेत धनबाद से खुलने या यहां से होकर गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ थी. एक्सप्रेस-मेल ट्रेनों में स्लीपर व एसी कोच का जेनरल से भी बुरा हाल था. कोच में सीट से लेकर शौचालय व गेट तक पैर रखने की जगह नहीं थी. कई यात्री ट्रेनों में गेट से चढ़ नहीं पा रहे थे. गेट से कोच के भीतर प्रवेश करने की जगह नहीं थी. टीटीई,  आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी विवश दिख रहे थे. भीड़ इतनी अधिक थी कि कई लोग तो प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए. सबसे ज्यादा भीड़ बिहार व यूपी की ट्रेनों में देखी गई. सीट नहीं मिलने के चलते कई लोग वापस घर लौट गए. कुछ लोग तो कार बुक कर परिवार के साथ गांव गए. यही स्थिति बरटांड़ बस स्टैंड की रही. लोग सीट के लिए इस बस से उस बस में दौड़ते रहे. सासाराम, आरा, बक्सर, छपरा, सीवान की कई बसों में छत पर बैठकर लोग गांव गए. ज्ञात हो कि धनबाद से रोजाना 150 से अधिक बसें खुलती हैं, जो बिहार व बंगाल के विभिन्न शहरों को जाती हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-accused-arrested-within-an-hour-of-diesel-battery-robbery/">धनबाद

: डीजल-बैटरी लूट के एक घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही