Search

 
 
 

धनबाद : झरिया शहर में बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने किया हंगामा

 
Dhanbad : झरिया शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. स्थानीय लोगों ने परेशान होकर मंगलवार 12 अप्रैल की रात  झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की. रोड जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर झरिया पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मालूम हो कि विगत दो दिन पूर्व झरिया बस स्टैंड के समीप ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. इस बीच बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मर भी लगाया. परंतु फिर खराबी आ गई और शहर के कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया. बिजली विभाग की कार्यशैली से परेशान लोग सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-city-got-only-6-hours-of-electricity-people-boiled-by-the-heat/">धनबाद

: शहर को मिली 12 में 6 घंटे बिजली, गर्मी से उबले लोग [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही