Search

 
 
 

धनबाद : बीआईटी सिंदरी में करमा पर्व की धूम, लोकगीत व नृत्य पर झूमे लोग

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बीआईटी सिंदरी में कल्चरल सोसायटी द्वारा मंगलवार 6 सितंबर को धूमधाम के साथ करमा पर्व मनाया गया. उत्सव की शुरुआत बीआईटी के निदेशक डॉ डीके सिंह, कल्चरल सोसायटी के प्रो इंचार्ज अजय उरांव, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो घनश्याम, आरके वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार प्रकृति प्रेम एवं संरक्षण के संकल्प के साथ बहनों ने अपने भाई के लिए त्याग, प्रेम एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर करम पूजा के लोकगीत व नृत्य से पूरा प्रांगण झूम उठा. इस अवसर पर तर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. प्रो अजय उरांव ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें झारखंड टीम के तीन क्रिकेटर बहनों (क्रिकेटर सिस्टर्स) से मिलाने का आश्वासन दिया. खेलकूद एवं अन्य कलात्मक क्षेत्र में बढ़ने की प्रेरणा दी. महोत्सव में सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राएं शामिल हुए. छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए मौके पर प्रो महेन्द्र भगत, प्रो निशिकांत किस्कू, प्रो राजेन्द्र मुर्मू, प्रो अभिषेक हेंब्रम, प्रो जेएन महतो, प्रो विजय बेसरा, डॉ संतोष कुमार, प्रो सुमन हेस्सा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-panic-among-chirkunda-residents-due-to-the-collapse-of-one-end-of-the-drain/">धनबाद:

नाला का एक छोर धंस जाने से चिरकुंडा वासियों में दहशत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही